Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बड़ा हादसा : 36 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, चार की मौत

Advertisement

देहरादून। विकासनगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल परिवहन की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से निकाला गया। हादसे में बस चालक सहित चार लोगों को मौत हो गई है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज बस हरिपुर -कोटी – मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 36 यात्री सवार थे। चार की मौत हो चुकी है। 13 उप जिला अस्पताल में भर्ती है। दस का हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पांवटा साहिब स्थित अस्पताल में तीन भर्ती हैं। और ग्राफिक एरा अस्पताल में एक का उपचार चल रहा है। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा।
आज सीसीआर देहरादून द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि क्वानू, मीनस रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं। इस सूचना पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक, एसडीआरएफ के आदेशानुसार एसडीआरएफ की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की जो बस खाई में गिरी है उसका नंबर एचपी66 ए 2588 है. बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन करके दी। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण किसी दूसरे वाहन को पास देते समय होना बताया जा रहा है। पास देते समय ड्राइवर ने बस को सड़के ज्यादा बाहर काट दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस ड्राइवर का नाम दिनेश शर्मा और कंडक्टर का नाम जगदीश चंद बताया जा रहा है।
घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा-हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस हादसे की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए। जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। आस-पास के सभी मेडिकल सेंटर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत पड़ी, तो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करके एडवांस्ड मेडिकल सेंटर्स में भर्ती कराया जाएगा।
मृतक के नाम :-
1- यास्मीन बेगम (46) पत्नी नेक मोहम्मद ग्राम – क्यारला नेरवा (हिमाचल)
2- रिचा (30) पत्नी बिरेंद्र ग्राम- विज़मल, नेरवा (हिमाचल)
3- धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल)
4- दिनेश कुमार( 54) ग्राम चोपाल , शिमला (बस चालक)

Advertisement
Advertisement

Related posts

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

pahaadconnection

सतगुरु लाल दास महाराज ने किया भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित : सीएम

pahaadconnection

उत्तराखंड महिला मंच के आह्वान पर होगा 4 जनवरी को जनएकता कूच

pahaadconnection

Leave a Comment