ऋषिकेश। आज ऋषिकेश नगर निगम सभागार में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना द्वारा ली गई। नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त तथा सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा पगड़ी शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा माला पहनाकर तथा सफाईकर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक करते हुए मकवाना ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि मृतक आश्रित के दो मामले जो वन टाइम सेटलमेंट के अंतर्गत लंबित है धामी सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट पर रोक लगाते हुए मृतक आश्रितों को रोजगार देने के रास्ते खोल दिए हैं इसलिए दोनों लंबित मामलों में 15 दिन के अंदर नियुक्ति दी जाए, एसीपी के लंबित मामलों का 15 दिन के अंदर निस्तारण किया जाए वर्दी और उपकरण सफाई कर्मचारियों को समय से दिए जाएं तथा डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले सहायक सफाई कर्मचारियों को₹500 प्रतिदिन वेतन दिया जाए, शासनादेश के अनुसार संविदा और मोहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाए कार्य प्रभारी सुपरवाइजर को स्थाई सुपरवाइजर पदोन्नति किया जाए शिक्षित सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को बाल्मीकि बस्ती में कैंप लगाने तथा केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सफाई कर्मियों को दिए जाने तथा सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट एवं प्रशिक्षण दिया जाए तथा सफाई कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए बैठक में इपीएफ और श्रम विभाग के अधिकारी पुलिस अधिकारी समाज कल्याण विभाग के अधिकारी जल संस्थान तथा कई विभाग के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। मकवाना में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए यदि कोई अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी सफाई कर्मचारियों के अधिकार दिलाने के लिए धामी सरकार और आयोग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना के साथ एडवोकेट राकेश पार्चा , भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री ध्यानी जी ,श्री विशाल बिरला राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एवं आईटी संयोजक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा श्री विनोद कुमार घाघट प्रदेश उपाध्यक्ष वाल्मीकि मोर्चा , श्री विक्रम टॉक प्रदेश उपाध्यक्ष वाल्मीकि युवामोर्चा , मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा ऋषिकेश श्री राकेश , युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्री अक्षय खेरवार, श्री नरेश खैरवाल अध्यक्ष उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ, श्री संजय वाल्मीकि श्रीमती सुलेखा वाल्मीकि पूर्व सभासद तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
आयोग ने दिये 15 दिन के अंदर नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश
Advertisement
Advertisement
Advertisement
