Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी

Advertisement

देहरादून। दून जिला न्यायालय को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। जांच के लिए बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंची है। बुधवार को भी दून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग के बाद देहरादून जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिला जज को आए ई-मेल के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार को भी जज, स्टाफ, अधिवक्ता समेत न्यायालय परिसर में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे की इस भारी भरकम कसरत के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान कचहरी में कामकाज पूरी तरह बंद रहा।
प्रमोद कुमार, एसपी सिटी का कहना हैं की जिला जज कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी ती। सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर टीम मौके पर पहुंची। तत्काल कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए सघन जांच की गई। किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण को देखा

pahaadconnection

प्रदेश को प्रकृति ने जड़ी बूटियों से भरपूर वन सम्पदा के लिए उचित प्राकृतिक वातावरण दिया : मुख्य सचिव

pahaadconnection

मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment