Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्व-गणना अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement

पौड़ी गढ़वाल। गुरुवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रथम चरण के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए आगामी रणनीति पर चर्चा की गई तथा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्य को प्राथमिकता देते हुए समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी ने जनगणना को नीतिगत निर्णयों व योजनाओं का आधार बताते हुए पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से क्षेत्रवार प्रगति ली और धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्थानीय संगठनों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक पोर्टल पर स्वयं जानकारी दर्ज करें।
प्रगणकों व सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण, नियमित बैठकों और समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए गए। जहां सीमांकन कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां शीघ्र आवंटन प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वयं स्व-गणना करने के निर्देश दिए गए, ताकि वे आमजन का बेहतर मार्गदर्शन कर सकें।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना सरल, सुरक्षित और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिससे समय की बचत होती है और त्रुटियां कम होती हैं। 25 अप्रैल से 24 मई तक क्षेत्रवार सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पेपर शेड्यूल से संकलित आंकड़ों को समयबद्ध रूप से पोर्टल पर दर्ज करने और लेआउट मैप्स को सुरक्षित रखने को भी कहा गया।
उन्होंने आमजन से se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना करने व अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी व ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी द्वारा स्व-गणना भी की गई। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में होंगे निकाय चुनाव

pahaadconnection

उत्तराखण्ड के झांकी के कलाकारों को मिला द्वितीय पुरस्कार

pahaadconnection

‘राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में भारतीय वायुसेना के अधिकारी को गिरफ्तार किया

pahaadconnection

Leave a Comment