Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैली

ग्रीन टी के अलावा लौंग वाली टी भी होती है फायदेमंद, जाने इसके विशेष लाभ

ग्रीन टी
Advertisement

अगर आप लौंग वाली चाय पीते हैं तो इससे आपके शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। इससे अनेक बीमारियां दूर होती है। आप भी इस बारे में जाने।

            रोजाना चाय पीने की आदत बहुत से लोगों को होती है। कुछ लोग दूध वाली चाय पीते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी का भी सेवन किया जाता है। ये आप के शरीर को बहुत से फायदे पहुंचाती है। लेकिन इसके अलावा भी अलग-अलग तरह की चाय का सेवन किया जा सकता है। बहुत से चाय ऐसी होती है जो आपके शरीर को अनेक बीमारियों से दूर रखती है। लौंग आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती है। बहुत सी बीमारियों में लौंग का सेवन किया जाता है लेकिन अगर आप लौंग वाली चाय बनाते हैं तो यह आपकी शरीर को विशेष फायदा पहुंचाती है। आज हम इसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे।               अगर आप लौंग वाली चाय पीते हैं तो इससे दांतों के दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है। बहुत से लोग दांतो के दर्द में लौंग का तेल लगाते हैं। अगर आप लौंग वाली चाय पीते हैं तो इससे भी दांतों का दर्द दूर होता है। साथ ही लौंग वाली चाय पीने से गले की खराश और सूजन भी कम आती है। खांसी की समस्या में भी लौंग वाली चाय पी जा सकती है। अगर आप लौंग वाली चाय पीते हैं तो इससे आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे पिंपल्स की समस्या दूर होती है। लौंग वाली चाय पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलती है। इसे बनाने के लिए पानी में 3-4 लौंग डालें। अब इसमें चाय की पत्ती डालें। अच्छे से उबालने के बाद आप इसे छान लें। आप चाहे तो इसमें शहद में डाल सकते हैं। आप भी लौंग वाली चाय को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
    दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Advertisement

Related posts

राजधानी मे हुई व्यक्ति के साथ लूट की घटना, प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर घायल, बदमाश ढ़ेर

pahaadconnection

राजाजी टाइगर रिजर्व में बिताए दो दिन अविस्मरणीय रहे: राज्यपाल

pahaadconnection

अराजकता फैलाने वाले उक्रांद से छः साल के लिए निष्कासित : काशी सिंह ऐरी

pahaadconnection

Leave a Comment