Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Advertisement

देहरादून, 19 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एक वीर सैनिक के रूप में मां भारती की सेवा करने से लेकर, एक कुशल प्रशासक और राजनेता के रूप में उत्तराखंड के नव-निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा केदार से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जी-20 मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन की पहली बैठक रामनगर, उत्तराखंड में आयोजित हुई

pahaadconnection

राज्य महिला आयोग की उपा़ध्यक्षा ने की समूहों की महिलाओं के साथ बैठक

pahaadconnection

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल : सीएम ने बटन दबाते ही पार की सुरंग, पहाड़ी रेल परियोजना एक और कदम आगे

pahaadconnection

Leave a Comment