Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैलीज्योतिष

घर में खुशहाली, शांति और पॉजिटिविटी के लिए वास्तु के इन नियमों पर एक नजर जरूर डालें

खुशहाली
Advertisement

अगर आप अपने घर में खुशहाली और शांति जाते हैं तो इसके लिए वास्तु के इन नियमों पर ध्यान जरूर दें। वास्तु शास्त्र बहुत ज्यादा प्राचीन है। इसमें बहुत से नियम बताए गए हैं। वास्तु के नियमों का पालन करने पर आपके घर में सुख और समृद्धि बढ़ते हैं। बहुत सी ऐसी छोटी मोटी चीजे हैं जिन पर हम ध्यान नहीं देते। लेकिन ऐसी ही चीजें आपके घर में नेगेटिविटी ला सकती है। इसलिए वास्तु के छोटे-मोटे नियमों पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। कभी-कभी बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी आपको उसका योग्य फल नहीं मिलता। इसके पीछे वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु दोष होने के कारण आपके बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। इसलिए आपको वास्तु के बारे में जरूर ध्यान देना चाहिए। आज इससे जुड़े कुछ टिप्स आपको देंगे।

        आपको अपने घर में मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु के नियमों पर ध्यान देना चाहिए। घर का मुख्य द्वार अन्य द्वार से बड़ा होना चाहिए। इसके अलावा ऊंचा भी होना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के आगे बढ़ा पेड़ या फिर खंभा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के आसपास आप कांटों वाले पौधे बिल्कुल भी ना लगाएं। इससे आपके जीवन में बाधाएं आती है। हमेशा घर में फूल वाले पौधे लगाएं। इससे आपके घर में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। इसके अलावा अगर आपके घर में नल टपकता हुआ है तो इसे तुरंत रिपेयर करवा दें। साथ ही घर में टूटा फूटा फर्नीचर ना रखें। इसे भी तुरंत हटा दें। इन सभी चीजों का ध्यान रखके आप अपने घर की नेगेटिविटी को दूर कर सकते हैं।
Advertisement

Related posts

शहीद राइफलमैन को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

pahaadconnection

श्रीनगर में स्थापित होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ब्लड बैंक

pahaadconnection

हरेला पर्व : मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा

pahaadconnection

Leave a Comment