Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एसएसपी ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल का किया उत्साहवर्धन

Advertisement

देहरादून। आज जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों में चल मतदान प्रक्रिया के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली नगर, पटेलनगर, नेहरुकोलोनी क्षेत्र में विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।  इस दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हिंदू नेशनल कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वयोवृद्ध महिला श्रीमती देवी गोयल, उम्र 87 वर्ष से मुलाकात की गई, जो उक्त मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु आयी थी। बातचीत के दौरान श्रीमती देवी गोयल द्वारा बताया गया कि स्वतंत्र भारत का पहला चुनाव उनके द्वारा देखा गया था। वह अब तक भारत में सम्पन्न हुए सारे चुनावो में उनके द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया है।  स्वतंत्र भारत के पहले चुनाव की बात आते ही उनके चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान देखने को मिली।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाये गये 2 अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

pahaadconnection

सीएम ने किया दीपावली मिलन समारोह में प्रतिभाग

pahaadconnection

उत्तराखंड में भूकंप: पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता

pahaadconnection

Leave a Comment