Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

मतदाता जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशानुसार जनपद में युवा मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। चार नवंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई कांडा, पॉलिटेक्निक गरुड़, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई कपकोट तथा आईटीआई सिमार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के समन्वय से आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया एवं आवश्यक प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। युवा मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराने तथा जिले में शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास जारी

pahaadconnection

आंधी-तूफान से गिरा पेड़, पुलिस ने सुचारू किया यातायात

pahaadconnection

स्यानाचट्टी में बनी कृत्रिम झील को खोलने के प्रयास निरंतर जारी

pahaadconnection

Leave a Comment