Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

दीपावली का पर्व सकारात्मकता का प्रतीक : राज्यपाल

Advertisement

देहरादून 06  नवम्बर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शुक्रवार को लोक भवन में अधिकारियों एवं कार्मिकों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्मिकों को उपहार एवं मिठाई भेंट कर उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है। दीपावली से पूर्व धनतेरस का विशेष महत्व है। हमारी परंपरा में कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया है। उन्होंने भगवान धन्वंतरि से सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की कामना करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी सभी के जीवन में धन, वैभव और समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इन त्योहारों का संदेश केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज और राष्ट्र के लिए भी प्रासंगिक है। हम सभी भारतवासी एक परिवार के सदस्य हैं। जाति, वर्ग और अन्य भेदभाव से ऊपर उठकर हमारे बीच परस्पर प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना बनी रहनी चाहिए। यही हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषता है और इसी भावना को हमारी परंपरा में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के रूप में व्यक्त किया गया है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने कैंपा योजना से खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

pahaadconnection

उत्तराखंड की सीमा से लगी यूपी की सड़कों को दुरुस्त किया जाए : महाराज

pahaadconnection

 बस-यूटिलिटी के बीच भिड़ंत, 2 दर्जन से ज्यादा छात्र घायल

pahaadconnection

Leave a Comment