Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

7 नवंबर को बद्रीनाथ माणा गांव से प्रथम चरण की यात्रा का होगा आगाज

Advertisement

 देहरादून।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने बताया कि देश में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन चल रहा है उसी के मद्देनजर उत्तराखंड में भी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन महारा उत्तराखंड में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज 7 नवंबर से बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद माणा गांव से शुरू करने का निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर लिया है। उन्होंने बताया भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी भाग लेने जा रहे हैं।

Advertisement

श्री नेगी ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार 7 नवंबर को प्रातः 11:30 पर माणा गांव से यात्रा को प्रारंभ किया जाएगा, जो 12:30 बजे पांडुकेश्वर, 1:30 बजे जोशीमठ, 4:00 बजे पीपलकोटी एवं यात्रा रात्रि विश्राम हेतु गोपेश्वर पहुंचेगी। 8 नवंबर को 10:00 बजे गोपेश्वर, 12:30 बजे चमोली, 2:00 बजे नंदप्रयाग, 3:00 बजे करणप्रयाग, तथा4:00 गोचर होते हुए 5:30 बजे जनपद रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में यात्रा के प्रथम चरण का समापन होगा।

 

Advertisement

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष करन महारा द्वारा देश व प्रदेश में उठ रहे ज्वलंत मुद्दों पर जनता का ध्यान जनसंपर्क के माध्यम से आकर्षित किया जाएगा तथा भाजपा की देश को खंडित करने के षड्यंत्र का भी पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर लगातार बैठकों का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी किए गए हैं। यात्रा में पार्टी के सभी महत्वपूर्ण नेता पार्टी पदाधिकारी गण जिलों एवं ब्लॉक के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से यात्रा की सफलता के लिए जुट गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

हल्द्वानी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट

pahaadconnection

आम ही नहीं कैबिनेट मंत्री भी हुए जाम से दो चार

pahaadconnection

Leave a Comment