Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा कोसानी में पहली बार 10 दिवसीय पर्यटन स्थल गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है

Advertisement

बागेश्वर ।

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् देहरादून के तत्वाधान में जनपद में प्रथम बार कौसानी में बृहस्पतिवार से 10 दिवसीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जा रहा है, जिस में कुल 22 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों को भारतीय/विदेशी पर्यटकों को पर्यटन सम्बन्धी, संस्कृतिक ऐतिहासिक धार्मिक पौराणिक एवं विरासत एवं अन्य पर्यटन आकृषण जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।

Advertisement

जिससे जनपद में आने वाले स्वदेशी एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की जायेगी जिस हेतु गाइडों को सरल भाषा में स्थान विशेष सांस्कृतिक की जानकारी प्रदान की जायेगी। चयनित गाइडों को 10 दिन तक व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर संवाद क्षमता का विकास, व्यक्तित्व विकास, सामान्य शिष्टाचार, टेलीफोन से वार्ता करना, निर्णय लेने की क्षमता, ग्रुप डिस्कशन, टैवल, टुरिज्म, हॉस्पिटेलिटी की मूलभूत जानकारी, राजकीय पर्यटन संगठन कि जानकारी, पुरातत्व विभाग की जानकारी, संस्कृति विभाग, भारतीय रेल, वायुयान, उद्योग एवं पर्यटन नीति आदि की जानकारी भी दी जायेगी।

Advertisement

साथ ही स्थानीय लोक संस्कृति, लोक गीत, योग, साहसिक पर्यटन, ईको टूरिज्म, धार्मिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक जानकारी भी दी जायेगी, और जनपद के पर्यटन स्थलों, पर्यटन कार्यालय आदि का भ्रमण भी कराया जायेगा, जिसके बाद उन्हे स्थानीय गाइड का परिचय पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा। जिस से स्थानीय स्तर पर गाइडों का स्वरोजगार के अवसर उत्पन्न होगे।
प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्य एवं इनटैक के निदेशक लोकेश ओरी द्वारा किया गया। मौके पर इनटैक की टीम के सदस्य व पर्यटन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दो समुदायों में बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

pahaadconnection

एसीएस ने दिए ठोस एक्शन प्लान बनाने के निर्देश

pahaadconnection

उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के देहरादून को 4 जोन में बांटा

pahaadconnection

Leave a Comment