Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले : सीएम

Advertisement

देहरादून। देहरादून में भाजपा गढ़वाल संभाग के जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। जिनकी भूमिका संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में अहम होती है।
मुख्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि वे निरंतर जनता के बीच रहें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यकर्ताओं से मिशन-2027 की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने और पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जनसेवा में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, महामंत्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, तरुण बंसल समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कोट भ्रामरी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

pahaadconnection

199 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी आईटीसी का लाभ उठाने वाली 48 फर्जी फर्मों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

pahaadconnection

सैनिक कल्याण मंत्री ने की सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment