Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य में हुआ कड़ाके की सर्दी का अहसास

Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ के सुस्त पड़ने के कारण नहीं हो रही वर्षा
देहरादून। बीते कई दिनों से उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप खिल रही है तो वहीं सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज शुक्रवार को भी सुबह कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। इतना ही नहीं सूर्यदेव ने भी देर में दर्शन दिए। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बाद में धूप निकल आने से सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सुस्त पड़ने के कारण वर्षा नहीं हो रही है। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। कुमाऊं मंडल की बात करें तो वहां तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अल्मोड़ा व चंपावत में रात का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच रहा है। यहां सुबह शाम ठंड बढ़ गई है। वहीं मैदानी इलाकों में भी लगातार पारा गिर रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ड्रग–तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 479 ग्राम चरस बरामद

pahaadconnection

हमारे स्किलिंग रिफार्म्स से हर युवा के लिए बेहतर अवसर पैदा होने चाहिए : जयन्त चौधरी

pahaadconnection

अटल भूजल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी का गठन

pahaadconnection

Leave a Comment