Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

साहसिक पर्यटन के प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क

Advertisement

पौड़ी। जनपद मुख्यालय स्थित इको एडवेंचर पार्क को जिला योजना के माध्यम से साहसिक पर्यटन के प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित किया जा रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूरा कर पार्क का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्क में साहसिक गतिविधियों के साथ बच्चों के मनोरंजन, परिवारों के लिए सुविधाजनक वातावरण और पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए आवश्यक जनसुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने पार्किंग के नीचे बन रहे टिकट काउंटर को दो सप्ताह में पूरा करने, बैठने के लिए बेंच लगाने, खाली स्थानों पर फूल-पौधे विकसित करने, वृक्षों को आकर्षक रंगों से सजाने तथा रास्तों पर रंग-रोगन एवं रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। साथ ही चहारदीवारी पर सुरक्षा के लिए कांटेदार तार लगाने, आवश्यक स्थानों पर साइनेज स्थापित करने तथा बच्चों के झूले और ओपन जिम के उपकरण लगाने को कहा। निर्माणाधीन कैफे का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने दीवारों एवं फर्श को टिकाऊ बनाने, सीलन से बचाव के कार्य समय पर पूरा करने तथा लकड़ी का फर्नीचर लगाने और कैफे की साज-सज्जा आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। एडवेंचर गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों को पौड़ी एवं पालकोट स्थित इको एडवेंचर पार्कों का निरीक्षण कर आवश्यक जांच करने को कहा। साथ ही विद्युत पोल लगाने और कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि गतिविधियों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो सके। जिलाधिकारी ने पार्किंग सुविधा बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने, संबंधित निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा निर्माण, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा एवं जनसुविधाओं से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क के विकसित होने से पौड़ी को नया पर्यटन आकर्षण मिलेगा और स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को प्रकृति के बीच मनोरंजन व रोमांच का बेहतर अनुभव मिलेगा। निरीक्षण के दौरान वन पंचायत पौड़ी-कांडई के सरपंच बकुल रावत, पंच नरेंद्र नेगी, सुनील नेगी, संतन सिंह नेगी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई धीरज सैनी, जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, एबीडीओ धनपाल नेगी, कनिष्ठ अभियंता वीबीजीरामजी उपेंद्र शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा कोई छात्रः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मेधावी बालिकाओं को किया जायेगा सम्मानित : रेखा आर्या

pahaadconnection

हरिद्धार की घटना का आरोपी भाजपा का सदस्य तक नही : मनवीर सिंह चौहान

pahaadconnection

Leave a Comment