Pahaad Connection
Breaking Newsजीवनशैली

पेट से लेकर त्वचा से जुड़ी अनेक समस्याओं को दूर करता है गुलकंद, जाने इसके विशेष फायदे

पेट
Advertisement

अगर आप गुलकंद का सेवन करते हैं तो इससे अनेक स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। आप भी इसके इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में जाने।

        गुलकंद के बारे में आपको पता ही होगा। अपने कभी ना कभी गुलकंद जरूर खाया होगा। यह गुलाब की पंखुड़ियों में से बनाया जाता है। आयुर्वेद में भी गुलकंद का बहुत महत्व बताया गया है। अनेक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए गुलकंद उपयोगी होता है। अगर आप गुलकंद का पानी बनाकर पीते हैं तो इससे पेट से जुड़ी अनेक समस्याओं में राहत मिलती है। इसे बनाने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा गुलकंद मिला दें। अगर आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। अब इस पानी का सेवन आप कर सकते हैं। इसे पीने से पेट में गैस, जलन, एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।              गुलकंद में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस वजह से पेट की सूजन को कम करने के लिए भी यह फायदेमंद है। गुलकंद के पानी का सेवन करने से जलन और खुजली की समस्या खत्म होती है। अगर आपको खुजली की समस्या है तो भी आप इस पानी का सेवन करें। अगर अब गुलकंद के पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी त्वचा को फायदे मिलते हैं। इससे आपकी त्वचा साफ होती है। साथ ही मुहांसों को रोकने में भी मदद मिलती है। गुलकंद मुंह के छालों के लिए भी उपयोगी होता है जब भी आपको मुंह के छाले हो तब गुलकंद का इस्तेमाल जरूर करें। इससे मुंह के छाले थोड़े ही समय में दूर होंगे। आप भी अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए गुलकंद के पानी का सेवन जरूर करें।
Advertisement

Related posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 दार्शनिक तत्व : धर्मेन्द्र प्रधान

pahaadconnection

जिलाधिकारी ने किया वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

pahaadconnection

भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री ने की विशिष्ट लोगों से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment