Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जोशीमठ पहुँचे 14 सदस्यीय दल से भट्ट ने लिया फीड बैक

Advertisement

प्रभावितों को दिलाएंगे हर संभव मदद : महेंद्र भट्ट

देहरादून 6 जनवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ भू धसांव से क्षति आकलन तथा स्थानीय लोगों से वार्ता के लिए जोशीमठ पहुंची 14 सदस्यीय समिति के सदस्यों से हालातों की जानकारी ली और कहा कि लोगों को किस तरह त्वरित लाभ पहुंचाया जाये इसके लिए समिति की रिपोर्ट पर अमल किया जायेगा।

 

Advertisement

श्री भट्ट ने कहा कि संगठन स्तर पर भी भूमि धँसाव वाले स्थल पर पूरी नजर है और लोगों से संवाद कायम है। संगठन की रिपोर्ट मे जरूरी सुझावों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ साझा किया जायेगा और राहत कार्यो मे जुटी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जायेगा। भट्ट ने भरोसा दिलाया है कि सरकार सभी जरूरी उपाय कर प्रभावितों को लाभ दिलाने की दिशा मे समुचित कदम उठा रही है और संकट की इस घडी मे सरकार के साथ संगठन भी लोगों के साथ खड़ा है। सरकार सभी वैज्ञानिक सर्वेक्षण व श्रेष्ठ तकनीकी उपायों से समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जुटी है। उन्होंने कहा, स्थानीय निवासियों की तकलीफों को लेकर राज्य व केंद्र सरकार पूरी तरह संजीदा है और प्रधानमंत्री कार्यालय पल की पल की अपडेट ले रहा है। सीएम श्री पुष्कर धामी के निर्देशों पर आपदा से प्रभावित भवन स्वामियों व व्यवसायियों से वार्ता कर प्रशासन वहां सभी जरूरी मदद मुहैया करा रहा है। उन्होंने आवासीय भवनों व व्यवसायिक परिसरों में हुए नुकसान का अधिकृत सर्वे के लिए टीम गठन का स्वागत किया है।

 

Advertisement

जोशीमठ

उन्होंने कहा कि सरकार समस्या के समाधान हेतु युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। चाहे उच्च स्तरीय बैठक में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं नगर के पुनरुद्धार को लेकर विचारविमर्श हो या मौके पर आपदा प्रबंधन, तकनीकी एवं वैज्ञानिक विशेषज्ञों को भेजना हो या तत्काल प्रशासन को सक्रिय कर प्रभवितों को राहत पहुंचाने के कार्य हों सभी प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सभी आपातकालीन उपाय लिए जा रहे हैं। बीआरओ के अन्तर्गत निर्मित हेलंग वाई पास निर्माण कार्य, एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के अन्तर्गत निर्माण कार्य एवं नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत निर्माण कार्यो पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के साथ जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन बंद किया गया है। प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने हेतु एनटीपीसी व एचसीसी 2-2 हजार प्री-फेब्रिकेटेड भवन तैयार कर रही है। नगरपालिका, ब्लाक, बीकेटीसी गेस्ट हाउस, जीआईसी, गुरुद्वारा, इंटर कालेज, आईटीआई तपोवन सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था की गई है। इन राहत शिविरों में बिजली, पानी, भोजन, शौचालय एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। श्री भट्ट ने बताया कि एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते आज प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में पार्टी की 14 सदस्य टीम ने जोशीमठ मैं ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात का जायजा लिया है। जिसमें उन्होंने वहां मौजूद विशेषज्ञ दल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों प्रभावित परिवारों एवं जिला प्रशासन से वार्ता की है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय सर्वेक्षण करने वाली आपदा प्रबंधन, तकनीकी, भूगर्भ विशेषज्ञों और भवनों एवं परिसरों को हुई क्षति का आकलन करने वाली सर्वे टीमें शीघ्र ही सरकार को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप देगी। जिसके आधार पर सरकार द्वारा दीर्घकालिक और तात्कालिक उपायों की योजनाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

pahaadconnection

झांझीरामपुरा में लगता है बालाजी महाराज का संकटमोचन दरबार

pahaadconnection

महानगर कांग्रेस का नगर निगम में प्रदर्शन

pahaadconnection

Leave a Comment