Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

लम्बे समय से बीमार चल रहे पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का निधन

केसरी नाथ त्रिपाठी
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष के उम्र में प्रयागराज में आज रविवार सुबह निधन हो गया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष के उम्र में प्रयागराज में आज रविवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।  शनिवार रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गयी। परिजन आज उनको लखनऊ पीजीआई ले जाने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। उन्होंने प्रयागराज स्थित अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। इससे पहले दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से उनके घर लाया गया था। जहाँ  चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था। शनिवार रात को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ पीजीआई ले जाने की सलाह दी थी। परिवार केे सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सभी नशा तस्करों की खोली जाये हिस्ट्री शीट : एसएसपी

pahaadconnection

हरेला पर्व के अवसर पर संस्था के सदस्यो को किया सम्मानित

pahaadconnection

भारत में जल्दी ही 200 नई वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ती नजर आने वाली हैं

pahaadconnection

Leave a Comment