Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 97 शिकायतें प्राप्त हुई, प्राप्त शिकायतों पारिवारिक मामले तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरणपोषण आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुए। इसके  अतिरिक्त भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, अतिक्रमण, सरकारी धन का दुरूपयोग आदि से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित प्रकरणों पर यथाशीघ्र कार्यवाही करते हुए निस्तारण करें इसके लिए उप जिलाधिकारी सदर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए  यथा शीघ्र निस्तारण करने को कहा। साथ ही उप अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि सम्बन्धी शिकायतों पर मौके पर जाकर जांच कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कारगीग्रान्ट एवं चांचक में भू-माफियाओं द्वारा नाले को पाटकर किये जा रहे अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार सदर को मौका मुआवना करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। डिफेंस कालोनी में लोनिवि की सड़क/भूमि पर किये जा रहे अतिक्रमण की शिकायत पर लोनिवि के अधिकारियों को कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डांडा लखौण्ड में भू-माफियाओं द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण पर क्षेत्रीय निवासियों द्वारा शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं राजस्व के अधिकारियों को मौका मुआवना करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। रामगढ ढालनवाला में 35 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर एमडीडीए के अधिकारियों को  मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने तथा अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही के निर्देश दिए। तहसील डोईवाला अन्तर्गत दूधली क्षेत्र में पुलिया टूटने की शिकायत पर  जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी डोईवाला को दूरभाष पर पुलिया आंगणन करवाकर प्रस्ताव आपदा मेें प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। ग्राम आसाई चकराता में सरकारी धन के दुरूपयोग की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी को जाचं के निर्देश दिए। विकासनगर में भूमि विवाद की शिकायतों पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को े मौके पर टीमें भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए। दिलाराम बाजार चौक में फुटपाथ खोदकर छोड़ने की शिकायत  पर लोनिवि  प्रान्तीय खण्ड एवं नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर नंदन कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नीरज सेमवाल, अधि. अभि. सिंचाई राजेश लांबा, विद्युत राकेश कुमार, सहायक संभागीय  परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह, तहसीलदार सदर मौ शादाब सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अचानक बजरंग सेतु पहुंचे सतपाल महाराज

pahaadconnection

देहरादून। भारत में अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की जरूरत है, ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा सुनील अंबेकर ने कही। डा अंबेकर देहरादून में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप संबोधित कर रहे थे। डा. अंबेकर ने कहा कि भारत को जानने की जरूरत है जिसे आध्यात्म के जरिए ही जाना जा सकता है चिंता की बात ये है कि अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की संरक्षित करने की जरूरत है और इसके लिए अध्यात्म के लिए पुस्तके बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की अपनी जीवन पद्धति है लेकिन भारत की जीवन पद्धति ,भारत की जीवन शैली को अपनी संस्कृति परंपरागत तौर तरीके से रहने की है, यही हमारा व्यवहार है, उन्होंने कहा कि हमे आधुनिक होना चाहिए, अनुसंधान पर भी जाना चाहिए लेकिन नारो में बहना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम तकनीक से आगे बढ़ते है, हम चांद पर भी पहुंचे है वो भी संघर्ष की यात्रा है,लेकिन हमने उतना ही संघर्ष श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भी किया है, हमने अपनी संस्कृति अपने सनातन को नही छोड़ना है। डा अंबेकर ने कहा कि हिंदुत्व यात्रा का वर्णन हमारे ग्रंथों में है हम सभी को साथ लेकर चलते है, हमे सभ्यता हम संस्कृति की यात्रा हिंदुत्व में ही ढूंढते है, वही सही मार्ग, समानता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार समानता का व्यवहार है जो हमे जोड़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कोई जादू नहीं था कि दुनियां ने योग को अपना लिया, योग शुद्धता का भाव लिए हुए था सब के लिए उपयोगी सबके लिए कल्याणकारी भी था ऐसे कई अनुसंधान ऐसे कई विषय है जो विश्व के कल्याणकारी होंगे और अब इसे विश्व स्वीकार कर रहा है। हमारे देश में हजारों लोगों ने राष्ट्र अराधना की है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगो को भूलने की आदत है जिन्हे जगाना जरूरी है, जो कल तक ये भूल गए थे कि श्री राम कहां पैदा हुए, हुए भी कि नहीं? आज वही स्मृतियां वापिस आ रही है, कुछ लोग भारत 1947 के बाद के भारत को मानते है लेकिन भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। उन्होंने कहा नया भारत नई पीढ़ी का जरूर है लेकिन इस पीढ़ी को पुराने भारत के विषय में भी बताना जरूरी है। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की पत्रिका हिमालय हुंकार के दीपावली विशेषांक का भी विमोचन किया गया। साथ ही पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती की पुस्तक साक्षात आदि शक्ति : उग्रावतारा नंदा का भी विमोचन किया गई। श्री रावत ने नंदा देवी के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच पर विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय, पूर्व आईएएस सुरेंद्र पांगती, रंजीत सिंह ज्याला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डा शैलेंद्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, सह प्रचार प्रमुख संजय, पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय आदि गणमानय व्यक्ति उपस्थित रहे।

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment