Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsअन्यसोशल वायरल

दिल्ली जल बोर्ड से जलापूर्ति का शुभारंभ और एक नया प्रवेश द्वार खोला गया

शुभारंभ
Advertisement

पालम के बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) के लिए 22 अप्रैल, 2023 की तारीख दो प्रमुख परियोजनाओं के शुभारंभ होने के साथ एक ऐतिहासिक तिथि बन गई है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा ताजे पानी की आपूर्ति और अनुरक्षण कमान के प्रमुख एयर मार्शल विभास पांडे एओसी-इन-सी द्वारा डिपो के लिए एक नए प्रवेश द्वार के उद्घाटन के साथ दो प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत हो गई है। वर्ष 2009 में शुरू की गई बेस रिपेयर डिपो को ताजे पानी की आपूर्ति की परियोजना 22 अप्रैल, 2023 को अपने समापन पर पहुंच गई। इस डिपो के लिए नए प्रवेश द्वार के उद्घाटन होने के बाद पालम रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक हो जाने से ट्रैफिक जाम की लगातार होने वाली समस्या अब कम हो जाएगी। कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य अब बिना किसी परेशानी के बेस रिपेयर डिपो तक पहुंच सकते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Image425KR.JPG

एयर मार्शल विभास पांडे ने दोनों परियोजनाओं के सुचारु रूप से संचालित होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से वायु कर्मियों और उनके परिवारों की खुशी के दायरे में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बेस रिपेयर डिपो के कर्मियों से अधिक जोश तथा उत्साह के साथ अपने परिचालन कार्यों को पूरा करने के लिए लगन और मेहनत से अपने कर्तव्य के पालन को जारी रखने का आग्रह किया।

Advertisement

एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर एसएस रहल ने दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के अधिकारियों तथा डिपो के सभी कर्मियों को दोनों परियोजनाओं को सफलता के साथ कार्यान्वित करने के लिए पूरे मन से योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का सचिवालय कूच, गिरफ्तार

pahaadconnection

माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है गुप्त नवरात्रि

pahaadconnection

गूगल ने दो साल बाद देश में Pixel सीरीज का एक फोन लॉन्च किया, जानिए क्यां है खासियत269848

pahaadconnection

Leave a Comment