Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अनियंत्रित होकर नंदाकिनी नदी में गिरा वाहन, चालक की मौत

Advertisement

देहरादून। चमोली जनपद के नंदानगर विकास खंड में नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर बीती रात को एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में जा गिरा, जिसमें सवार चालक की मौत हो गई है। थाना नंदानगर द्वारा सूचना दी गई कि सीतेल रोड पर पार्किंग के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन रोड से नीचे गिर गया। पिकअप रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया। चालक को सीएचसी नंदानगर लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उक्त चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य सरकार दे रही महिला सुरक्षा को प्राथमिकता : सीएम

pahaadconnection

चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचने वाले यात्रियों को इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी

pahaadconnection

मंत्री की आवाज से ठगी : साइबर कैफे मालिक को बुलाया, बहन की बेटी की कॉलेज फीस जमा करने को कहा

pahaadconnection

Leave a Comment