Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भाजपा राज में लगातार हो रहा है महिलाओं पर अत्याचार : करन माहरा

Advertisement

देहरादून, 28 जुलाई। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने धामी सरकार पर महिलाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। माहरा ने कहा कि भाजपा राज में उत्तराखंड में लगातार महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई हैं। माहरा ने सिलसिलेवार प्रकरण बताते हुए कहा कि जनपद उत्तरकाशी के पुरोला, धरासू, चिन्यालीसौड़ और डुण्डा में अनुसूचित जाति की लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई और धामी सरकार ने न सिर्फ उन घटनाओं पर पर्दा डाला बच्चियों को जो राहत राशि देनी चाहिए थी वह अभी तक नहीं दी गयी है। माहरा ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत रेप पर 7 लाख और गैंगरेप पर 10 लाख त्वरित राहत राशि के रूप में देने का प्रावधान है वहीं एससी/एसटी एक्ट के तहत यह राशि दोगुनी हो जाती है जब महिला पिछडें वर्ग यानी अनु.जाति, जनजाति की हो, परन्तु यह सभी घटनाएं 2021-22 की होने के बावजूद आजतक पीड़िताओं को कुछ भी राहत नहीं पहुँचाई गयी है। उपरोक्त घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट विज्ञप्ति के साथ संलग्न की जा रही है। जिससे कि यह साफ हो जाएगा कि भाजपा राज में बहू बेटियां कितने सुरक्षित हाथों में हैं। माहरा ने यह भी कहा कि वह एक दिन सुनिश्चित कर मौन वृत प्रायश्चित के रूप में रखेगें क्योंकि पहाड़ की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड को दस महिने से अधिक हो गया है और न्याय मिलने में विलम्ब हो रहा है। माहरा ने कहा कि हम उत्तराखण्ड वासी डबल इंजन सरकार और प्रचण्ड बहुमत की सरकार के सामने इस लडाई में कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। माहरा ने कहा कि भाजपा तो यही चाहती है कि जनता का ध्यान बेटियों के मुददे से भटका रहे और कुत्सित षंडयन्त्र के चलते वह अर्नगल झूठ फहलाकर अंकिता हत्याकाण्ड के दोषियों को बचाने का रास्ता बना सके। माहरा ने कहा कि हम अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कृतसंकल्पित और प्रतिबद्ध है, हम इतनी जल्दी हार मानने वालों में से नहीं हैं, अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा, परन्तु उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को जरूरत से ज्यादा बहुमत देकर उसे निरंकुश संवेदनहीन और बेलगाम कर दिया है, सत्ता को न आज अंकिता भण्डारी दिख रही है न ही उसके माता पिता के आंसू। पत्रकार वार्ता में महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दर्शन लाल, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह, महामंत्री नवीन जोशी, नीरज त्यागी, उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस ने आईटीआई बडकोट में आयोजित किया जनजागरुकता कार्यक्रम

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

pahaadconnection

रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment