Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement

देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 8ः00 सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर राजपुर रोड से होते हुए सचिवालय का एक पूरा चक्कर लगाने के पश्चात एटीएम चौक पर समाप्त हुआ। रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता को अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन प्रदीप सिंह रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा एवं महासचिव राकेश जोशी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजेंद्र प्रसाद जोशी एवं महिला वर्ग में श्रीमती गोदावरी रावत चैंपियन रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न आयु समूह के महिला ओपन वर्ग में रश्मि, 30 प्लस में रेखा, 40 प्लस में निधि, एवं पुरुष ओपन वर्ग में कुशल सिंह, 30 प्लस में शोबन सिंह, 50 प्लस में दिनेश चंद्र तथा 60 प्लस में आरएस चौहान प्रथम स्थान पर है। क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी ने अवगत कराया कि क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन कर सचिवालय परिसर में कार्यरतअधिकारी कर्मचारियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती रीता कौल, श्रीमती रीना शाही, श्रीमती निधि, श्रीमती अर्चना कोहली, चंद्रशेखर, सुभाष चन्द्र लोहनी, डॉ आरएस राणा, प्रदीप पपनै, जीडी नौटियाल, रूपचंद गुप्ता, हर्षमणि भट्ट, एमपी रतूड़ी सहित 50 से अधिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जल स्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न

pahaadconnection

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आयोजित

pahaadconnection

हल्द्वानी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट

pahaadconnection

Leave a Comment