Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को थाना नेहरुकोलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 25 सितंबर को वादी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना दी की उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को सागर कश्यप पुत्र मनोहर कश्यप निवासी देशी गांव मोथरोवाला भागा कर ले गया है। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मुकदमा अपराध सख्या 382/2023 धारा 363 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement

अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बरामद कर अभियुक्त सागर कश्यप पुत्र मनोहर कश्यप निवासी देशी गांव मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 354 ए/ 366ए आईपीसी व 7/8 पॉक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई। पीड़िता को आवश्यक कार्यवाही करने के बाद इसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देहरादून भेजा गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी प्रभारी चौकी बायपास देहरादून, उप निरीक्षक स्मृति रावत, पुलिस कांस्टेबल हेमन्ती बहुगुणा शामिल थे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा मुख्यमंत्री का त्यागपत्र

pahaadconnection

अनैतिक देह व्यापार करवा रहे स्पा संचालक सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

बर्दाश्त नहीं होगी फूट डालो राज करो की राजनीति

pahaadconnection

Leave a Comment