Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अयोध्या में स्थपित हो महर्षि वाल्मिकी की मूर्ति : मकवाना

Advertisement

देहरादून। राष्ट्रीय बाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के विस्तार एवं महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव को लेकर राष्ट्रीय बाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा की एक बैठक  डोईवाला केशवपुर बस्ती में आयोजित हुई।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने प्रकट उत्सव को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए हर्षोल्लास से मनाने की अपील की। साथ ही स्वच्छता कर्मचारियों की समस्या को सुना और डोईवाला नगरपालिका सीईओ से दूरभाष से वार्ता कर उत्पीड़न न करने की हिदायत दी।

Advertisement

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि श्री मकवाना ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने पवित्र ग्रन्थ रामायण की रचना की और भगवान राम का विश्व से परिचय कराया। रामायण का कई भाषाओं में अनुवाद किया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के ऐतिहासिक राम मन्दिर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित करने व वाल्मीकि प्रकट उत्सव को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की केन्द्र सरकार एवं विश्व हिन्दू परिषद से संगठन के माध्यम से मांग की जायेगी l वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डोईवाला केशव पुरी बस्ती में इस बार 27 अक्टूबर को एक विशाल सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता सुभाष कुमार ने की। सूरज बहोत को मन्दिर कमेटी का अध्यक्ष चुना गया l साथ ही मोर्चा के महिला विंग की घोषणा करते हुए सोमा देवी शाखा अध्यक्ष, आशा देवी उपाध्यक्ष व उमा देवी को सचिव नियुक्त किया गया।

Advertisement

श्री मकवाना ने स्वच्छता कर्मचारियों की समस्या को लेकर तत्काल सीईओ से दूरभाष पर वार्ता कर श्रमिक कानून के तहत निर्धारित समय तक कार्य कराने, लंबित मृतक आश्रित नियुक्ति में कार्यवाही करने एवं सरकार द्वारा निर्धारित वेतन देने को कहा मीटिंग में मोर्चा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री मदन बाल्मिकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट,प्रदेश महामंत्री राजीव राजौरी, अशोक मनचल, राजेश मनचल, राजू लोहट, वीरू गोदियाल व सूरज आदि भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हल्द्वानी कालाढूंगी चौराहा में माला पहनाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

pahaadconnection

पल्टन बाजार में सीसीटीवी, पीए सिस्टम का विधिवत् शुभारम्भ

pahaadconnection

नहीं खरीद सकते महंगे ड्राई फ्रूट्स तो इनका विकल्प चुने।

pahaadconnection

Leave a Comment