Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आचार संहिता का उल्लंघन, कांग्रेस नेता की चुनाव आयोग से अपील

Advertisement

नैनीताल। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा है कि पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की कोटद्वार रैली में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी उनके प्रचार वाहन पर मौजूद रही। यह लोकसभा चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहने के दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में चुनावी प्रचार नहीं किया जा सकता। यह चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है। भाजपा,  उनके प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

युद्ध पर बनी सबसे कालजयी मूवी ‘हकीकत’

pahaadconnection

अपने भाई की शादी में जमकर नाची थी यह एक्ट्रे, पहाड़ी लुक में लोगों का दिल जीत लिया था, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

pahaadconnection

पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment