Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

30 साल के लम्बे इंतजार के बाद राज्य आन्दोलनकारियों को न्याय मिला : करन माहरा

Advertisement

देहरादून 19 मार्च। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान हुए रामपुर तिराहा कांड पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा सुनाये गये फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि 30 साल के लम्बे इंतजार के बाद राज्य आन्दोलनकारियों को न्याय मिला है तथा दोषियों को सजा। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलन के दौरान जिस प्रकार निहत्थे आन्दोलनकारियों पर गोली चलाई गई उससे जलियावाला बाग कांड के हत्यारे भी सरमा गये होंगे परन्तु अदालत के फैसले के बाद उत्तराखण्ड राज्य के निवासियों को आस जगी है कि उसके अपराधियों को सजा तथा उन्हें न्याय मिलेगी।

श्री करन माहरा ने कहा कि पुलिस के जिन सैनिकों के कंधों पर जनता की हिफाजत का जिम्मा था उन्होंने ही उनकी हत्या कर दी इससे शर्मनाक घटना और क्या हो सकती है। उन्होंने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अदालत के फैसले से राज्य के निवासियों में एक उम्मीद जगी है परन्तु इस कांड के सभी दोषियों को कडी सजा मिलनी चाहिए चाहे वह कितने ही बड़े पद पर क्यों न हो। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस हत्याकांड के लिए जिम्मेदार तत्कालीन जिलाधिकारी  अनन्त कुमार सिंह  को जिस प्रकार राजनैतिक संरक्षण दिया गया वह भाजपा की उत्तराखण्ड विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता को न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है कोई कितने ही बड़े पद पर क्यों न हो इस कांड के सभी दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2025 का सफल समापन

pahaadconnection

उपराष्ट्रपति ने की राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

pahaadconnection

सीएम ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment