Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें : राज्यपाल

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे दिनांक 19 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। राज्यपाल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। प्रत्येक मतदाता का मतदान करना, अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदाता अपने विवेक के आधार पर निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य  योगदान दें। राज्यपाल शुक्रवार,दिनांक 19 अप्रैल 2024 को मतदान स्थल शहिद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, देहरादून में प्रातः 08:30 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे |

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजभवन में कैंसर जागरूकता एवं रोकथाम विषय पर सेमिनार आयोजित कम जागरूकता की वजह से कैंसर का पता शुरूआती चरण में नहीं लग पाता

pahaadconnection

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

सचिव आपदा रणजीत सिन्हा ने जनपद भ्रमण के दौरान नैनीझील के सम्पूर्ण क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया।

pahaadconnection

Leave a Comment