Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून, 27 अप्रैल। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर्ष यादव के निर्देशन में स्थानीय गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज गड़ी मे प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। श्री रावत ने बताया कि इस शिविर में छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थ के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभाव, लक्षण, तथा अभिभावको का दायित्व विद्यार्थियों का दायित्व, शिक्षकों के दायित्व विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ शिविर में 6 से 14 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को निशुल्क गुणवत्ता वाली शिक्षा दिया जाना तथा 11 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में छात्र छात्राओ को विस्तृत जानकारी दी गई। श्री रावत ने बताया कि छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गुप्तकाशी के केदारघाटी का प्रसिद्ध जाख मेला

pahaadconnection

फॉक्सकॉन 70 करोड़ डॉलर की लागत से भारत में नया प्लांट शुरू करेगी

pahaadconnection

बागेश्वर : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शहर के पेट्रोल पंपो का औचक निरीक्षण किया गया।

pahaadconnection

Leave a Comment