Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

डीएम ने किया पैचवर्क कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में सड़कों को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार एवं पैचवर्क कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क मरम्मत, गड्ढा भरान, नालियों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा गड्ढों को प्राथमिकता से भरने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।

भुवनेश्वरी मंदिर मार्ग के प्रारंभिक हिस्से का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जलभराव रोकने, सड़क को गड्ढामुक्त बनाने, अवरुद्ध पुरानी नालियों की सफाई एवं मरम्मत तथा आवश्यकता के अनुसार नई नालियों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों का कटान एवं नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा। घुड़दौड़ी से आगे डांडापानी मोटर मार्ग पर सड़क धंसाव वाले स्थान का निरीक्षण कर उन्होंने आवश्यक सुधार एवं सुरक्षा उपाय करने तथा सड़क किनारे लगे अवैध साइन बोर्ड हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुधार कार्यों की नियमित निगरानी, पैचवर्क एवं अन्य मरम्मत कार्यों का स्थलीय सत्यापन तथा कमियां मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर संबंधित ठेकेदारों के माध्यम से पैचवर्क कराया जाए तथा मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की सतत निगरानी एवं नियमित निरीक्षण किया जाए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सेमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बागेश्वर में 5 दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

pahaadconnection

उत्तराखण्ड पुलिस दल पहुंचा गुजरात

pahaadconnection

वोल्वो बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला एएसआई की मौत, महिला कांस्टेबल घायल

pahaadconnection

Leave a Comment