Advertisement
देहरादून। पितृ पक्ष के अंतिम दिवस, पितृ विसर्जन अमावस्या की पावन तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए तर्पण किया। उन्होंने कहा हमारे पूर्वज हमारी जड़ों, संस्कारों और जीवन-मूल्यों के आधार हैं। उनके प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए प्रार्थना है कि उनका स्नेह, पुण्य और आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे।
Advertisement
Advertisement
