Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में दस लोग गंभीर रूप से घायल

Advertisement

कोटद्वार। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बीरोंखाल ब्लॉक से हरिद्वार जा रही बोलेरो सतपुली में कुल्हाड बैंड के पास 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दस लोग कीर्ति रावत (26) पुत्री महिपाल सिंह, निवासी ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल, भगवंती देवी (43) पत्नी जसपाल सिंह रावत, रश्मि (24) पुत्री जसपाल सिंह रावत, सरोजनी देवी(43) पत्नी दिगम्बर रावत, अनीता देवी(40) पत्नी जगबीर सिंह, सूरजपाल सिंह रावत ( 46) पुत्र बख्तावर सिंह, श्रीमती राधा देवी (75) पत्नी गोवर्धन सिंह, संजय (20) पुत्र चंद्रपाल, सूरज गुसाई (28) पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई व कलावती देवी (65) पत्नी नंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे की है। घायल ग्राम कसानी से बोलेरो वाहन संख्या यूके 15 टीए 0713 से रवाना होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वाहन में अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। तभी उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पहुंची एसडीआरएफ और सतपुली थाना पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक रात को इनके घर में पूजा थी। संभवतः रात में नींद पूरी नहीं होने के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई होगी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का किया भव्य स्वागत

pahaadconnection

जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता : गणेश जोशी मंत्री ने की टपकेश्वर में ट्यूबवेल निर्माण की घोषणा

pahaadconnection

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

pahaadconnection

Leave a Comment