Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने अर्पित की प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि

Advertisement

देहरादून, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और देश के बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे की नींव मजबूत हो और वह पढ़-लिखकर देश का जिम्मेदार नागरिक बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के बेहतर कल के लिए बच्चों का वर्तमान सुरक्षित होना आवश्यक है। बच्चों के संतुलित और समग्र विकास से ही हम देश और समाज को खुशहाल बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बाल अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा में हुए शामिल

pahaadconnection

शिवपुरी चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो गंगा में गिरी

pahaadconnection

टिहरी लेक फेस्टिवल के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment