Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से आई बैन ने दिखाई छात्राओ को लघु फिल्म

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश अनुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के मार्ग दर्शन मे प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा आज केंद्रीय विद्यालय सालावाला में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल अंबर कोटनाला द्वारा छात्र छात्रों को पोस् एवं पोस्को के बारे में एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रंस के बारे में विस्तृत चर्चा छात्र-छात्राओं के साथ की गई एवं जिला विधि सेवा अपराधगढ़ से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नूपुर मित्तल, निधि कुकरेती एवं हरीश कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के पंपलेट भी बांटे गए। एवं इसके साथ-साथ उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से आई बैन द्वारा विधिक सेवाओं से संबंधित लघु फिल्म छात्र-छात्राओं के बीच दिखाई गई जिससे छात्र-छात्राएं अत्यधिक लाभान्वित हुए। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मयंक शर्मा एवं शिक्षिकाओं के साथ-साथ कॉलेज के 600 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर की तरह एक शिविर आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में भी आयोजित किया गया. इस शिविर में उक्त की तरह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा सभी जानकारियां छात्राओ को दी गई एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से आई बैन द्वारा लघु फिल्म भी छात्राओ को दिखाई गई, एवं पंपलेट भी बांटे गए। इस शिविर में कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती सुबोधिनी जोशी डीएलएसए की टीम तथा 300 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुस्लिम संगठन की बड़ी मांग : गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार

pahaadconnection

नंदानगर आपदा अपडेट : लापता व्यक्तियों की तलाश में जुटी टीमें

pahaadconnection

लखनऊ : रामचरितमानस को लेकर पल्लवी पटेल ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर उठाया सवाल

pahaadconnection

Leave a Comment