Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

होली के गीतों पर खूब थिरके मुख्यमंत्री

Advertisement

देहरादून। आज नगर निगम देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब होली खेली। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। दोनों होली के गीतों पर खूब थिरके। नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मेयर, मंत्री औऱ विधायक भी शामिल हुए। इस अवसर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम की कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक राजपुर खजान दास, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काउ, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल एवं पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा व सभी पार्षदों के साथ मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने की ‘‘प्लास्टिक के विरूद्ध जंग’’ सेमिनार के संबंध में बैठक

pahaadconnection

फिल्म फाइटर का सामने आया पहला पोस्टर, ऋतिक-दीपिका फैंस की बढ़ी उत्सुकता

pahaadconnection

नशे के सौदागरों पर चमोली पुलिस का करारा वार

pahaadconnection

Leave a Comment