Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

Advertisement

देहरादून, 26 मार्च। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में रुपये1672.22 लाख की लागत के उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार स्थित मुख्यालय की चेन लिंक फेन्सिंग के कार्यों, रुपये1200 लाख के ऊधमसिंह नगर में फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण कार्य, रुपये 2050 लाख के आईआईई सिडकुल हरिद्वार के अपग्रेडेशन कार्य, रुपये 500 लाख के देहरादून में फ्लैटेड फैक्ट्री निर्माण कार्य हेतु अनुमोदन प्रदान किया। साथ ही रुपये 2748.25 लाख के यूआईएडएफ कार्यक्रम के तहत देहरादून के धर्मपुर की सुभाषनगर भारूवाला ग्रान्ट पेयजल योजना में टर्नर रोड आंशिक एवं भारूवाला ग्रान्ट वार्ड में 100 प्रतिशत पेयजल योजना के निर्माण कार्य, रुपये 25696.63 लाख के महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास हेतु चम्पावत में महिला स्पोर्टस काॅलेज की स्थापना तथा रुपये 3026.65 लाख के राज्य आपदा न्यूनीकरण मद के तहत देहरादून में मसूरी मोटर मार्ग के 25 किमी में गलोगी के पास हो रहे भूस्खलन को रोके जाने हेतु सुरक्षात्मक कार्यों पर अनुमोदन प्रदान किया। बैठक में सचिव विनोद कुमार सुमन, विशेष सचिव खेल अमित सिन्हा सहित वित्त, पेयजल निगम, आपदा, उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश

pahaadconnection

भारतीय विमानन कंपनियां अगले एक-दो साल मे एयर इंडिया से ज्यादा विमानों का ऑर्डर कर सकते हैं

pahaadconnection

वाहन चोरी की 03 घटनाओं का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

pahaadconnection

Leave a Comment