Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गुमशुदा बालिका को 02 घंटे के अंदर पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Advertisement

देहरादून। क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गुमशुदा 04 वर्षीय बालिका को दून पुलिस ने 02 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया। दुकान पर सामान लेने गयी बच्ची खेलते- खेलते घर से काफी दूर निकल गयी थी। बच्ची के गुम होने की सूचना पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के सभी थानों को बच्ची की तलाश के निर्देश दिये थे। बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिये थाने पर अलग-अलग टीमों का गठन किया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वाजिद पुत्र इकबाल निवासी सी-3 ओगल भट्टा थाना क्लेमेंटाउन जनपद देहरादून ने थाना क्लेमेंटाउन में आकर सूचना दी कि उनकी 04 वर्षीय पुत्री मुस्कान घर से पास की दुकान से सामान लेने गयी थी, जो सामान लेकर वापस घर नहीं लौटी। जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया, परन्तु बच्ची के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिल पाय़ी। इस सूचना पर गुमशुदा बालिका की तलाश के लिये तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को सूचना प्रसारित की गयी। नाबालिक बालिका के अचानक गुम होने तथा मामले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन द्वारा गुमशुदा बालिका की सकुशल बरामदगी के लिये तत्काल टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना की गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा अथक प्रयासो से पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को ग्रफिक एरा यूनिवर्सिटी के पास से सकुशल बरामद करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्ची की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व प्रयासों की परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में हरिद्वार शहर का यातायात डायवर्जन प्लान जारी

pahaadconnection

उतराखंड – देवभूमि के चमोली में भूस्खलन 4 की मौत

pahaadconnection

झारखंड: अमित शाह झारखंड की बाबा नगरी देवघर पहुंचे, मिशन 2024 का करेंगे शंखनाद

pahaadconnection

Leave a Comment