Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महाराज ने मृतक के शव के साथ अमानवीय हरकत का लिया संज्ञान

Advertisement

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित विकासखण्ड बीरोंखाल के सुखई में वाहन दुर्घटना में मारे गए कुंड निवासी संदीप के शव को अस्पताल प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा में बांध कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की अमानवीय घटना का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए कहा है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल स्थित विकासखण्ड बीरोंखाल के सुखई में बुधवार को वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें एक महिला बिलेश्वरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि कुंड निवासी संदीप की रामनगर में इलाज के दौरान मृत्यु के बाद उसके शव को अस्पताल प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा में बांध कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की अमानवीय घटना सामने आने के पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए श्री महाराज ने दूरभाष पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और नैनीताल के सीएमओ डा. हरीश पंत से बात कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के लिए कहा। घटनाक्रम के बाद फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सीएमएस के जवाब तलब किये गये हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

देश राम राज्य की ओर बढ़ रहा : उपराष्ट्रपति

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति विवरणिका ‘ब्रह्यकमल’ का विमोचन

pahaadconnection

आपदा मद से होगी क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मतः डा. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment