Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक ने ली मासिक अपराध गोष्टी

Advertisement

उत्तरकाशी, 26 मई। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा आज पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों का मासिक सम्मेलन, अपराध गोष्टी ली गई। मीटिंग में उनके द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारियों को करीब 1 माह के समय में चारधाम यात्रा का निर्बाध एवं सुव्यवस्थित संचालन करने पर बधाई देते हुये आने वाले दिनों में यात्रा पीक की सम्भावना को देखते हुये सभी अधिकारी, कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा बताया गया कि अभी कुछ दिनों तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के बढने की प्रबल सम्भावना है, ऐसे में प्रत्येक ड्यूटी प्वाईंट पर और अधिक मुस्तैदी बरतने की आवश्यकता है। चारधाम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाने विशेषकर ओवरस्पीड, ड्रिंक एण्ड ड्राइव, लापरवाही से वाहन चलाने व ओवरलोडिंग वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। अत्यधिक वर्षा होने की स्थिति में यात्रा वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाने के साथ ही लाउडहेलर, स्पीकर के माध्यम से तीर्थ यात्रियों को मौसम अथवा रोड़ की स्थिति के सम्बन्ध में अपडेट रखने की हिदायत दी गयी। अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बाहरी देश, प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत पुलिस सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिये गये। मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये उनके द्वारा लम्बित विवेचना, प्रार्थना पत्र, समन, वारण्ट आदि के त्वरित निस्तारण के साथ अवैध नशे की रोकथाम हेतु नशा तस्करों पर लगातार नकेल कसने तथा नशा उन्मूलन, साइबर, महिला व अन्य अपराधों के प्रति जनजागरुकता बढाने के निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान डीजीसी श्री प्रवीन सिंह एवं सहायक अभियोजन अधिकारी श्री देवमणि पाण्डेय द्वारा उपस्थित विवेचकों को एनडीपीएस एक्ट, पोक्सो अधिनियन सहित अन्य प्रकरणों में विवेचनाओं में सुधार व पारदर्शिता लाने के साथ साक्ष्य संकलन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गयी। अपराध गोष्ठी से पूर्व मासिक सम्मेलन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी पुलिस अधीकारी व कर्मचारियों की समस्याएं सुनते हुये उनके निस्तारण के निर्देश दिये गये। मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, निरीक्षक दूरसंचार सचिन कुमार, निरीक्षक एसडीआरएफ जगदम्बा प्रसाद बिजल्वाण, कमाण्डेंट होमगार्ड विजय पाल, सभी थाना, कोतवाली, स्टेशन, शाखा प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पुलिस अपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी, यमुना वैली के थाना, स्टेशन प्रभारी तथा थानाध्यक्ष हर्षिल द्वारा गोष्टी में वर्चुअल रुप से प्रतिभाग किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रपति ने लिया बोइता बंदना समारोह में भाग

pahaadconnection

देहरादून। भारत में अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की जरूरत है, ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा सुनील अंबेकर ने कही। डा अंबेकर देहरादून में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप संबोधित कर रहे थे। डा. अंबेकर ने कहा कि भारत को जानने की जरूरत है जिसे आध्यात्म के जरिए ही जाना जा सकता है चिंता की बात ये है कि अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की संरक्षित करने की जरूरत है और इसके लिए अध्यात्म के लिए पुस्तके बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की अपनी जीवन पद्धति है लेकिन भारत की जीवन पद्धति ,भारत की जीवन शैली को अपनी संस्कृति परंपरागत तौर तरीके से रहने की है, यही हमारा व्यवहार है, उन्होंने कहा कि हमे आधुनिक होना चाहिए, अनुसंधान पर भी जाना चाहिए लेकिन नारो में बहना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम तकनीक से आगे बढ़ते है, हम चांद पर भी पहुंचे है वो भी संघर्ष की यात्रा है,लेकिन हमने उतना ही संघर्ष श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भी किया है, हमने अपनी संस्कृति अपने सनातन को नही छोड़ना है। डा अंबेकर ने कहा कि हिंदुत्व यात्रा का वर्णन हमारे ग्रंथों में है हम सभी को साथ लेकर चलते है, हमे सभ्यता हम संस्कृति की यात्रा हिंदुत्व में ही ढूंढते है, वही सही मार्ग, समानता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार समानता का व्यवहार है जो हमे जोड़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कोई जादू नहीं था कि दुनियां ने योग को अपना लिया, योग शुद्धता का भाव लिए हुए था सब के लिए उपयोगी सबके लिए कल्याणकारी भी था ऐसे कई अनुसंधान ऐसे कई विषय है जो विश्व के कल्याणकारी होंगे और अब इसे विश्व स्वीकार कर रहा है। हमारे देश में हजारों लोगों ने राष्ट्र अराधना की है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगो को भूलने की आदत है जिन्हे जगाना जरूरी है, जो कल तक ये भूल गए थे कि श्री राम कहां पैदा हुए, हुए भी कि नहीं? आज वही स्मृतियां वापिस आ रही है, कुछ लोग भारत 1947 के बाद के भारत को मानते है लेकिन भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। उन्होंने कहा नया भारत नई पीढ़ी का जरूर है लेकिन इस पीढ़ी को पुराने भारत के विषय में भी बताना जरूरी है। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की पत्रिका हिमालय हुंकार के दीपावली विशेषांक का भी विमोचन किया गया। साथ ही पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती की पुस्तक साक्षात आदि शक्ति : उग्रावतारा नंदा का भी विमोचन किया गई। श्री रावत ने नंदा देवी के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच पर विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय, पूर्व आईएएस सुरेंद्र पांगती, रंजीत सिंह ज्याला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डा शैलेंद्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, सह प्रचार प्रमुख संजय, पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय आदि गणमानय व्यक्ति उपस्थित रहे।

pahaadconnection

टीएचडीसी में स्वच्छता ही सेवा-2024 का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment