Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने प्रदान की स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां

Advertisement

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी के साथ उत्तराखंड राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिह धामी ने स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां और पदक प्रदान किए।

Advertisement

इस अवसर पर विवि द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को भी डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले समस्त छात्रों को भी उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य मंत्री पुष्कर सिह धामी ने कहा की हमारा लक्ष्य है कि हमारे युवा न केवल फ्यूचर रेडी बनें, बल्कि रोजगार देने वाले भी बनें। इसी दिशा में प्रदेश में इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि नवाचार और स्टार्टअप को प्रोत्साहन मिले।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में उच्च शिक्षा में मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा जैसे आधुनिक कोर्सेस के साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधायक ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

ओएनजीसी परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

pahaadconnection

एमडीडीए ने की अवैध व्यावसायिक निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई

pahaadconnection

Leave a Comment