Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ड्यूटी पर तैनात जवानों को दी सैनिक कल्याण मंत्री ने दीपावली की बधाई

Advertisement

देहरादून, 21 अक्टूबर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने जवानों को मिष्ठान वितरण कर उनके उत्साह और देश सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और सुरक्षा की रक्षा करने वाले हमारे सैनिक ही सच्चे अर्थों में दीपावली के असली नायक हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश दीपावली के त्योहार को अपने परिवारों के साथ मना रहा है, तब हमारे जवान सीमाओं पर और ड्यूटी पर रहकर देश की रक्षा में जुटे हुए हैं। यही भावना राष्ट्र को सशक्त बनाती है। मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों की सेवा और त्याग राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी बंद करने की सरकार की तैयारी…

pahaadconnection

स्यानाचट्टी में बनी कृत्रिम झील को खोलने के प्रयास निरंतर जारी

pahaadconnection

एलन मस्क ने कहा कि वह बर्बाद हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदने के लिए तैयार हैं

pahaadconnection

Leave a Comment