Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सड़को पर उतरे एसएसपी दून

Advertisement

देहरादून, 21 अक्टूबर। दीपावली पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी देहरादून अजय सिंह सड़को पर उतरे और दीपावली पर्व के अवसर पर आमजन की सुरक्षार्थ ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। व्यस्ततम चौराहों पर पूर्ण निष्ठा के साथ कर्त्तव्यों का निर्वहन कर रहे पुलिस कर्मियों को शाबासी दी। पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिये सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
दीपावली पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था के संचालन के लिये उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा दीपावली के पर्व के अवसर पर व्यस्ततम चौराहों पर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के ड्यूटी पॉइंट्स पर जाकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी, साथ ही पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर उन्हें शाबासी देते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए मौके पर सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की तथा इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रपति ने किया राजभवन देहरादून के वर्चुअल टूर का लोकार्पण

pahaadconnection

समस्याएं सुनते हुए उनका समाधान करने का भी प्रयास करें अधिकारी : मुकेश कुमार

pahaadconnection

राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज

pahaadconnection

Leave a Comment