Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एक बार फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। खासकर प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम का मिजाज 18 फरवरी को भी ऐसा ही रहेगा। इसके बाद 19 से 21 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में बदलने वाले मौसम का बहुत अधिक असर तापमान में देखने को नहीं मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया पोर्टलों का शुभारंभ

pahaadconnection

देहरादून समाचार: ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने चढ़ी सफलता की एक और सीढ़ी, NAAC ने यूनिवर्सिटी को दिया A+ ग्रेड

pahaadconnection

1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे CNG और PNG गैस के दाम

pahaadconnection

Leave a Comment