Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए शासन की पहल, हेल्पलाइन नंबर जारी

Advertisement

चम्पावत 30 मार्च। मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में खाड़ी एवं मध्य पूर्व के देशों—सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ईरान, इजराइल और ओमान में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखण्ड शासन द्वारा वहां निवासरत, कार्यरत अथवा फंसे राज्य के नागरिकों की सहायता हेतु त्वरित कदम उठाए गए हैं।
मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार ने बताया कि शासन की ओर से गृह विभाग की विशेष सचिव निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह व्यवस्था भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित नागरिकों को शीघ्र सहायता एवं राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के उन सभी परिवारों से अपील की है, जिनके परिजन उक्त देशों में रह रहे हैं और किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं, वे तत्काल जानकारी उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा सहायता हेतु विशेष हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9411112792 एवं ईमेल dgc-police-ua@nic.in जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रभावित व्यक्ति अथवा उनके परिजन हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं, जिससे शासन स्तर पर संबंधित दूतावासों के माध्यम से उन्हें त्वरित मार्गदर्शन एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस चुनौतीपूर्ण समय में जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि समन्वय प्रक्रिया को प्रभावी बनाने हेतु संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट नंबर, वर्तमान विदेशी पता, मोबाइल नंबर तथा उत्तराखण्ड का स्थाई पता जैसी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की कि इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि खाड़ी देशों में रह रहे प्रवासियों को समय पर सहायता मिल सके। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में परिजन सीधे जिला प्रशासन से भी संपर्क कर सकते हैं, जिससे सूचना तत्काल शासन एवं नोडल अधिकारी तक पहुंचाई जा सके।
इसके अतिरिक्त, किसी भी सूचना हेतु नागरिक जिला आपदा परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर—
05965-230703 (टोल फ्री 1077), 7895318895, 7579060090, 9528135726 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा का 27वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

pahaadconnection

सैनिक कल्याण मंत्री ने किया निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

pahaadconnection

Leave a Comment