Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चोरी की घटना को अंजाम देने वाला युवक गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून, 04 फरवरी। गुरुद्वारे के दानपात्र से नगदी चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये 5140 रुपये बरामद कर लिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस प्रवीन सिह महासचिव श्री गुरुद्वारा साहिब जी पुत्र स्व. जीवन सिह निवासी साँई बाबा एन्क्लेव देहराखास पटेलनगर देहरादून द्वारा एक लिखित तहरीर कोतवाली पटेलनगर पुलिस को देते हुये बताया कि साँई बाबा एन्क्लेव देहराखास स्थित गुरुद्वारे के दान पात्र से किसी अज्ञात चोर द्वारा दान के पैसे चोरी कर लिये गये है। तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर पर अज्ञात चोर के विरुद्व मुकदमा अपराध सख्या 60/2025 धारा 305 भा.न्या.सं. पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन लिया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी साथ ही सुरागरसी, पतारसी करते हुए चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वेद सिटी सिंगल मण्डी जाने वाले मार्ग से घटना में शामिल अभियुक्त साहिल पुत्र यासीन निवासी लोहियानगर ब्रहमपुरी निकट शिव मन्दिर थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये 5140 रु. की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बरामद नगदी साँई बाबा इन्क्लेव देहराखास गुरुद्वारा से चोरी करना स्वीकार किया गया तथा बताया कि वो नशे का आदी है तथा कोई काम नहीं होने के कारण अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मंत्री ने सम्मान समारोह की तैयारियों का भी लिया जायजा

pahaadconnection

पुनर्वास और मुआवजे के मोर्चे पर धामी सरकार पूरी तरह नाकाम : डॉ. प्रतिमा सिंह

pahaadconnection

जनपद में कुल 868254 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया

pahaadconnection

Leave a Comment