नोएडा | केयर स्किल अकेडमी द्वारा नोएडा सेक्टर 8 में डिटेलिंग स्टूडियो का सुभारंभ किया गया. इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ ही नोएडा फेस 1 थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला जी, नोएडा ऑथोरिटी यूनियन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा जी युवा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अवाना, जितेंद्र त्रिपाठी जी के साथ ही संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, डेटलिंग स्टूडियो के प्रभारी मोसिन खान के साथ ही संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे. सभी लोगों ने इस स्टूडियो के सुभारंभ के लिए एक स्वर में मोसिन खान को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी है.
संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया कि केयर स्किल अकेडमी की तरह ही आने वाले समय में डिटेलिंग स्टूडियो के माध्यम से भी युवाओं को विशेष ट्रेनिंग दी जायेगी जिससे वो आत्म निर्भर हो सकें. हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया गया कि केयर स्किल अकेडमी द्वारा स्किल कोर्स के माध्यम से अब तक लाखों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है .
केयर स्किल अकेडमी के डिटेलिंग स्टूडियो का हुआ भव्य सुभारंभ
Advertisement
Advertisement
Advertisement
