देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बोर्ड के सदस्यों ने दिव्यांगजनों से संबंधित विभिन्न विषयों पर राज्यपाल से चर्चा की। उन्होंने दिव्यांगजनों के अधिकारों, कल्याण, शिक्षा, रोजगार एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके सम्मान, अधिकारों और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। भेंट करने वालों में राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य श्री बृजमोहन सिंह, श्री भरत सिंह तथा किशोर बहुगुणा शामिल थे।
राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्यों ने की राज्यपाल से मुलाकात
Advertisement
Advertisement
Advertisement
