Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

बसन्त विहार क्षेत्र में हुयी नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Advertisement

देहरादून 07 अक्टूबर। बसन्त विहार क्षेत्र में हुयी नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई 08 लाख रुपए अनुमानित मूल्य की शत-प्रतिशत ज्वैलरी बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी  है, जो पूर्व में भी जेल जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 06 अक्टूबर को अमित कुमार क्षेत्री निवासी 14 बसन्त कुंज, बसन्त विहार द्वारा थाना बसन्त विहार पर लिखित तहरीर दी कि वह अपने नीजी काम के सिलसिले में घर से बाहर गये थे इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखी ज्वैलरी चोरी कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बसंत विहार पर मुकदमा अपराध सख्या 213/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बसंत विहार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया,  गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया गया, साथ ही घटना के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रात्रि में चैकिंग के दौरान मालिक चौक से आगे शास्त्रीनगर खाला पुलिया के पास से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शानू पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी मुस्लिम बस्ती शास्त्री नगर खाला थाना बसंत विहार जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष को घटना में चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उसके द्वारा वसंत कुंज, बसंत विहार स्थित मकान की रैकी की गई तथा मौका देखकर उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आज अभियुक्त उक्त ज्वेलरी को बेचने के लिये बाहर भागने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार संघ का मुख्यमंत्री आवास कूच

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

pahaadconnection

अवैध पशु कटान करने वाले 2 व्यक्तियों को विकासनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment