Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

भारत में जापान के राजदूत ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 04 नवम्बर।  भारत में जापान के राजदूत श्री ओनो केईची ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जापान दूतावास में थर्ड सेक्रेटरी सुश्री काकुता नानामी भी उपस्थित रहीं। इस दौरान राज्यपाल एवं जापान के राजदूत के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके उपरांत जापान के राजदूत एवं उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन स्थित बोनसाई गार्डन का भ्रमण किया। उन्होंने बोनसाई गार्डन में संरक्षित विभिन्न प्रजातियों के पौधों और उनकी कलात्मक संरचना की सराहना की।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

चार धाम यात्राः सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज

pahaadconnection

जब ऋतिक रोशन और सबा आजाद की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, रोमांटिक फोटो की खूब हुई चर्चा

pahaadconnection

विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करे मध्य प्रदेश सरकारः ज्योति रौतेला

pahaadconnection

Leave a Comment