Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीतिसोशल वायरल

उत्तराखंड के ‘अजय विधायक’ स्वर्गीय हरबंस कपूर जी को मिले ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’

Advertisement

देहरादून, 05 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संयोजक (निकाय प्रकोष्ठ) सचिन गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड की राजनीति के दिग्गज और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस कपूर को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से सम्मानित करने का विशेष अनुरोध किया है।
प्रेस को जारी बयान में सचिन गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय हरबंस कपूर की छवि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों की राजनीति में हमेशा निष्कलंक और शुचितापूर्ण रही है। वे एक सच्चे जनसेवक थे, जिन्होंने लगातार 8 बार विधानसभा चुनाव जीतकर रिकॉर्ड कायम किया और ‘अजय विधायक’ कहलाए। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का हिस्सा रहते हुए भी उन्होंने तत्कालीन उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र की आवाज को हमेशा मुखरता से उठाया और उत्तराखंड राज्य निर्माण व यहां के समग्र विकास के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाई।
श्री गुप्ता ने जोर देकर कहा कि स्वर्गीय कपूर जी का सादगीपूर्ण जीवन, समाज के प्रति समर्पण और युवाओं के प्रति उनका मार्गदर्शन आज की राजनीति के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत है। उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के 15 विभूतियों का चयन एक सराहनीय कदम है, लेकिन यदि इस सूची में जनमानस के प्रिय नेता स्वर्गीय हरबंस कपूर जी का नाम भी शामिल किया जाता है, तो यह उनके द्वारा राज्य को दी गई दशकों की सेवाओं के प्रति एक सच्ची और ऐतिहासिक श्रद्धांजलि होगी। सचिन गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया है कि प्रदेश के इस महान और समर्पित जनसेवक की विरासत का सम्मान करते हुए उन्हें मरणोपरांत ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ दिए जाने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन की तैयारियां शुरू

pahaadconnection

महापौर पद के प्रत्याशी सौरभ थपिलयाल ने की महंत देवेंद्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट

pahaadconnection

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं

pahaadconnection

Leave a Comment